देहरादून – रेल मंत्रालय ने टनकपुर-देहरादून के मध्य नई ट्रेन के संचालन को दी मंजूरी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार किया प्रकट।

मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर कहा कि विकास की तेज रफ्तार, डबल इंजन सरकार” पूर्व में किए अनुरोध को स्वीकार करते हुए केन्द्र सरकार द्वारा टनकपुर-देहरादून के मध्य साप्ताहिक रुप से नई रेल सेवा को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार ! इस रेल सेवा के शुभारंभ से निश्चित तौर पर स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।



