Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में प्रशासन को बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री और गोदाम...

हरिद्वार में प्रशासन को बड़ी कार्रवाई, प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री और गोदाम को किया गया सील।

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद क्षैत्र के शिव गंगा विहार क्लोनी के रहवासियों ने सीएम कार्यालय और जिला अधिकारी हरिद्वार को लिखित शिकायत के माध्यम से बताया थी, ग्राम पंचायत दादूपुर गोविंदपुर और सलेमपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्लास्टिक गुल्ला बनाने के गोदाम चलाए जा रहे है।

जिसके बाद जिला अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार रेखा आर्य के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने दादूपुर गोविंदपुर, सलेमपुर के आसपास छापेमारी कर अवैध रूप से प्लास्टिक उत्पाद बनाने और प्रदूषण फैलाने वाली करीब सात गोदामों को सील कर दिया है।

आपको बता दे चलाई जा रही भट्ठियों में सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों के स्क्रैप, प्लास्टिक आदि को ये लोग खरीद कर लाते है और रिसाईकल करते समय अपार धुआं निकलने से वायु प्रदूषण हो रहा है।

रेखा आर्य तहसीलदार हरिद्वार ने बताया कि पूर्व में इसकी शिकायत जिला प्रशासन व क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में की गयी थी। जिस पर पूर्व मे भी पीसीबी के अधिकारियों ने निरीक्षण कर कई व्यक्तियों को प्लास्टिक जलाते हुए पकड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular