Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर में युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, लोगों में हड़कंप।

रामनगर में युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, लोगों में हड़कंप।

नैनीताल/रामनगर – रामनगर के बम्बाघेर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले क़ादिर नाम के एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई,गोली लगने की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में युवक को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वही कादिर का उपचार करने वाले डॉक्टर पीयूष ने बताया कि युवक को उसका भाई परवेज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा था, उन्होंने बताया युवक के गोली सीने पर लगी है और गोली अंदर ही फंसी हुई है उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के बम्बाघेर में क़ादिर नाम के युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि युवक मूल रूप काशीपुर का रहने वाला है। युवक रामनगर में मछली बेचने का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular