देहरादून – प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा इस अवधि में लोगों के किसी भी विपदा में फंसे होने की स्थिति में उन्हें खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

इसमें आवागमन में नियंत्रण रखने, किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का आदान-प्रदान करने, आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारियों एवं विभागीय नोडल अफसरों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अलर्ट मोड पर रहें थाने-चौकी