Homeअध्यात्मआस्था22 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा बाबा केदार का...

22 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खोला जा रहा बाबा केदार का द्वार, प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु कर रहे दर्शन।

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ मंदिर को भक्तों के लिए 24 घंटे में से 22 घंटे तक खुला रखा जा रहा है। भक्तों को रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक गर्भगृह के दर्शन कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजा भी जारी है। एक सप्ताह से रोज 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में बीते वर्ष से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक 6 लाख 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंगलवार को बूंदाबांदी के बीच 23,083 श्रद्धालु पहुंचे।

केदारनाथ में बढ़ रही तीर्थयात्रियों की भीड़

केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों ही तरह से पंजीकरण की सुविधा बंद कर दी गई है। वहीं यात्रा मार्गों पर जाम लगने के कारण तीर्थयात्री रोक-रोक कर आगे भेजे जाएंगे।

जाम के कारण यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी

इस बार चारों धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में क्षमता से अधिक यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 3 जून तक रोक लगा दी है। वहीं, पहले ही पंजीकरण करा चुके यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा।

जाम लगने के कारण कंटेनजेंसी प्लान लागू

आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल का कहना है केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जगह-जगह जाम लगने से कंटेनजेंसी प्लान को लागू किया गया है। इसके तहत यात्रियों को जगह-जगह पर रोक कर भेजा जाएगा। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों की छटनी की जाएगी। उसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular