Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ दर्शन कर शॉर्टकट के चक्कर में मंदाकिनी नदी किनारे फंसे चार...

केदारनाथ दर्शन कर शॉर्टकट के चक्कर में मंदाकिनी नदी किनारे फंसे चार युवक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

रुद्रप्रयाग – कल देर रात्रि सेक्टर मजिस्ट्रेट, लिनचोली द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि केदारनाथ से दर्शन कर वापिस लौटते समय 4 तीर्थयात्री लिनचोली व रामबाड़ा में नदी किनारे फंस गए है जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही पोस्ट लिनचोली से मुख्य आरक्षी प्रविंद्र धस्माना के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे में उक्त युवकों तक पहुँचकर नदी किनारे से सभी को एक एक कर सुरक्षित निकाला जिसके उपरांत उन्हें लिंचोली पहुँचाया गया।

तीर्थयात्रियों ने बताया कि केदारनाथ दर्शन के बाद वापिस लौटते समय उन्होंने शॉर्टकट के लिए नदी किनारे का रास्ता पकड़ लिया, जिसमें काफी देर नदी किनारे चलते रहने के बाद आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया और अंधेरा भी हो गया जिसके चलते वे लोग वहां फंस गए। सभी तीर्थयात्रियों ने एसडीआरएफ का अत्यधिक आभार व्यक्त किया गया।

नदी किनारे फंसे युवकों में आकाश, 22 वर्ष, निवासी- निहाल विहार, नांगलोई वेस्ट दिल्ली, अमित कुमार साहू, 24 वर्ष, दिल्ली, धनराज सिंह राम भूल सिंह, 25 वर्ष, साहनी मोहल्ला, नांगलोई वेस्ट दिल्ली, इरफान, 22 वर्ष, निहाल विहार, नांगलोई वेस्ट दिल्ली।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular