Homeराज्यउत्तराखण्डचलती कार के ऊपर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बची फूड ब्लॉगर की...

चलती कार के ऊपर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बची फूड ब्लॉगर की जान।

नैनीताल – नैनीताल हाईवे के पास हुए हादसे में फूड ब्लॉगर की कार हादसे का शिकार हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की फूड ब्लॉगर की जान बाल-बाल बच गई। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हो गया। पुलिस ने फिर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया।

बुधवार को ज्योलीकोट नैनीताल ज्योलीकोट नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंबर वन बैंड के पास फूड ब्लॉगर आशीष चंद्रा (38 ) निवासी हल्द्वानी नैनीताल की ओर जा रहे थे कि अचानक रोड साइड से एक पेड़ आकर उनकी कार के ऊपर आ गिरा। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

संयोग से आशीष इस दुर्घटना में सकुशल बच गए। पेड़ गिरने से थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गया। जिसे स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा सुचारु करवा दिया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular