Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट किया गया पेश, भाजपा प्रदेश...

ब्रेकिंग: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट किया गया पेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष में बताया राज्य के लिए खास।

देहरादून – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में 2023-24 का बजट पेश किया है। पेश किए गए बजट को उद्योग जगत से लेकर तमाम लोगों ने इससे गौर से सुना। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश मुख्यालय में बजट को सुना जिसके बाद उन्होंने मीडिया को प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इस बजट को सर्व समावेशी बजट बताते हुए कहा कि बजट में गरीब से लेकर मध्यमवर्ग का खास ख्याल रखा गया है। राज्य के लिहाज से भी उन्होंने इस बजट को महत्वपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि राज्य में मोटे अनाज की पैदावार खास तौर पर होती है और इस बजट में मोटे अनाज के के लिहाज से राज्य को बेहद फायदा मिलने जा रहा है। साथ ही पर्यटन के लिहाज से भी यह बजट उत्तराखंड के लिए काफी लाभकारी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular