
कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव में पहली बार किसी महिला प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है एबीवीपी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी रश्मि लमगडिया ने एबीवीपी प्रत्याशी कौशल बिरखानी को 1294 मतो से पराजित कर इतिहास रच दिया है एबीवीपी से बागी निर्दलीय लड रही रश्मि को 2647 और एबीवीपी के कौशल बिरखानी को 1353 मत प्राप्त हुए। रश्मि को 2647 मत मिले जबकि कौशल को 1353 वोट प्राप्त हुए। वहीं एनएसयूआई प्रत्याशी सूरज भट्ट को 470 मतो से ही संतोष करना पडा। निर्दलीय अरहम रजा को सिर्फ 42 छात्रों का साथ मिला। जीत के बाद रश्मि ने सभी छात्र छात्राओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि छात्रों ने जो उनपर भरोसा जताया है उसपर वह खड़ा उतने का प्रयास करेंगे। सभी नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को देर रात शपथ दिलाई गई उधर मतगणना के दौरान बाहर रश्मि के समर्थकों ने जुलूस निकाला तो पुलिस को भीड़ खदेड़ने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ी हालांकि हल्की फुल्की झड़प के बीच मतदान और मतगणना पूर्ण हुई।



