Homeराज्यउत्तराखण्डस्कूटी में सवार होकर आए 3 युवकों में एक युवक को खेंचकर...

स्कूटी में सवार होकर आए 3 युवकों में एक युवक को खेंचकर ले गया बाघ , 2 की बची जान…

 

 

रामनगर : स्कूटी में सवार होकर आये 3 युवक,जंगल किनारे पी रहे थे शराब,जिसमे बाघ एक युवक को खेंचकर ले गया,जबकि 2युवको ने भागकर जान बचाने में हुए कामयाब।बता दें कि आज शाम करीब 7 बजे के लगभग बाघ रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से लगते वन प्रभाग रामनगर के नेशनल हाईवे 309 पर स्थित पनोद नाले के पास बाघ ने 3युवकों पर हमला कर दिया,जिसमे एक युवक को बाघ जबड़े से खींचकर घने जंगल मे ले गया,जबकि उसके साथ बैठे 2युवकों ने भागकर जान बचाई.

वहीं जानकारी देते हुए वन प्रभाग रामनगर के रेंज अधिकारी शेखर तिवारी ने बताया कि ये तीनों युवक इस क्षेत्र में 2 बजे से देखे जा रहे थे,उन्होंने बताया कि ये क्षेत्र बाघ बाहुल्य क्षेत्र है,और इस क्षेत्र में 6बजे के बाद हमारे द्वारा दो पहियाँ वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है,उन्होंने कहा कि दोपहर से ही ये तीनो युवक इसी क्षेत्र में थे,उन्होंने बताया कि ये तीनो युवक बाघ बाहुल्य क्षेत्र में बैठकर शराब पी रहे थे,जिस दौरान इन पर बाघ ने हमला कर दिया,जिसमें बाघ नफीस पुत्र अब्दुल रशीद जो रामनगर के नार्मल स्कूल के पास खताड़ी का निवासी है उसको खींचकर जंगल की ओर ले गया है,जबकि इसके 2 साथी भागने में कामयाब रहे.वही उन्होंने बताया कि उसके दोनों साथी ही नशे में है।उन्होंने कहा कि उनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है.उसके साथ ही रेंज अधिकारी ने बताया कि लापता युवक की तलाश की जा रही हैं,उन्होंने बताया कि सर्च आपरेशन में हमे खून व युवक की पेंट बरामद हुई है.

आपको बता दें कि धनगढ़ी से मोहान क्षेत्र तक बाघ की दहसत बनी हुई है,पिछले हफ्ते ही इसी क्षेत्र के पास बाघ ने एक विशिप्त को अपना निवाला बनाया था.

वहीं आज फिर एक युवक को अपना निवाला बना दिया है, आपको बता दें कि अब तक इस क्षेत्र में बाघ द्वारा 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है उसके साथ ही 2 लोगों को घायल किया जा चुका है,वही वन विभाग द्वारा लगातार बाग को ट्रेंकुलाइज करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular