Homeराज्यउत्तराखण्डधरने पर बैठकर ऑनलाइन पढ़ाएंगे गेस्ट टीचर, बोर्ड परीक्षाओं में नहीं होगी...

धरने पर बैठकर ऑनलाइन पढ़ाएंगे गेस्ट टीचर, बोर्ड परीक्षाओं में नहीं होगी पढ़ाई बाधित। 

देहरादून – लंबित मांगों को लेकर गेस्ट टीचरों ने शिक्षा निदेशालय पर बुधवार को दूसरे दिन भी धरना दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने गेस्ट टीचरों से आह्वान किया कि वह धरनास्थल से ऑनलाइन माध्यम से बच्चों की पढ़ाई जारी रखें, ताकि आने वाली बोर्ड परीक्षाओं में उनकी पढ़ाई बाधित नहीं हो।

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षा निदेशालय पर धरने पर बैठे गेस्ट टीचरों ने कहा कि उनके पदों को खाली नहीं मानने और उनकी गृह जिले में तैनाती का प्रस्ताव कैबिनेट में आने के बाद भी अभी तक शासनादेश नहीं हुआ है। गेस्ट टीचरों ने कहा कि उन्हें तदर्थ नियुक्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि वह विभाग में आठ साल से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि गेस्ट टीचरों ने अभी अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। प्रदेश महामंत्री दौलतराम जगूड़ी ने कहा कि संगठन के लोग मांगों के संबंध में विभाग के अधिकारियों से लेकर शासन के अधिकारियों तक के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular