Homeराज्यउत्तराखण्डट्रेन यात्रियों की जागरूकता के लिए जीआरपी ने चलाया रेलवे यात्री सुरक्षा...

ट्रेन यात्रियों की जागरूकता के लिए जीआरपी ने चलाया रेलवे यात्री सुरक्षा जागरूकता सप्ताह।

देहरादून – पुलिस उप महानिरीक्षक, रेलवेज उत्तराखण्ड पी रेणुका देवी के निर्देश पर यात्री सुरक्षा को लेकर रेल यात्रियों के बीच उत्तराखण्ड पुलिस जीआरपी द्वारा समस्त जीआरपी पुलिस थानों एवं चौकियों में 11 से 17 दिसम्बर तक रेलवे यात्री सुरक्षा जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है। इस अवधि में विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में देहरादून रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, देहरादून द्वारा प्लेटफॉर्म व प्रतीक्षालय में उपस्थित व ट्रेन में बैठे रेल यात्रियों को बैनर, फ्लेक्सी बोर्ड एवं पेम्पलेट वितरित कर यात्रा के दौरान सुरक्षा टिप्स व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया।

यात्रियों को सुरक्षा के सम्बन्ध में फीडबैक देने हेतु भी अवगत कराया। कार्यक्रम में पी रेणुका देवी, ददन पाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रेलवेज, अरूणा भारती, अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज, बीके मिश्रा, एएससी आरपीएफ उपस्थित रहे।

यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा स्वंय करने तथा यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने पीने की वस्तु नही ग्रहण करने के बावत जागरूक किया गया।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे ट्रैक पार नहीं करने, ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होकर मोबाइल से बात नहीं करने, बंद रेलवे फाटक को पार नहीं करने, स्टेशन पर पैदल ऊपरी पुल का इस्तेमाल करने, स्टेशन पर बुजुर्गाे व बच्चों को अकेला न छोड़ने, यात्रा के दौरान जहरखुरानों व उठाईगिरों से सावधान रहने, अपने साथ व अपने आस-पास घटित अपराधिक घटनाओं व स्टेशन परिसर में लावारिस वस्तु मिले तो इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को जरूर देने हेतु बताया गया। महिला यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सफर के दौरान अगर किसी चीज की परेशानी हो तो तुरंत डायल 112 और हेल्पलाइन नंबर-182 पर काल कर सूचना देने को कहा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular