Homeराज्यउत्तराखण्डअंकिता हत्याकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, जगह-जगह होटलों पर की जा रही...

अंकिता हत्याकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, जगह-जगह होटलों पर की जा रही छापेमार कार्रवाई।

उधम सिंह नगर/जसपुर – अंकिता हत्या कांड के बाद पूरे प्रदेश में प्रसाशन अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहा है। जगह-जगह प्रसाशन द्वारा होटलों पर छापेमारी की जा रही है।

उसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में तहसील प्रसाशन द्वारा होटलों पर छापेमारी की गई और होटलों पर अनियमितताएं पाई गई।

उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद जसपुर क्षेत्र के होटलों की चैकिंग की गई, जिसमे कुछ होटल संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी। जिसके बाद संयुक्त टीम के बाद जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।

वहीँ 6 होटल पर छापेमारी की गई, जिसमे 2 होटलों को बंद कराया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी होटल का टूरिज्म डिपार्टमेंट में रेजिस्ट्रेशन नही है, जिसके लिए उन्हें एक हफ्ते का समय दिया गया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular