देहरादून – विधानसभा बैकडोर भर्तियों में हुई धांधलेबाजी यों पर जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद मीडिया से बातचीत में विधानसभा अध्यक्षा ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा की जो भी भर्तियां नियम विरुद्ध हुई है उनको निरस्त किया गया है।
जांच में पाया गया है की भर्तियों में आर्टिकल 14 और 16 का उल्लंघन हुआ है। जो की भर्तियों के मामले में समान अवसर देते हैं साथ ही ऋतु भूषण खंडूरी ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा की उन्हें नये विधानसभा सचिव की तलाश है। जो की विधानसभा से सम्बंधित कामों का सही से संचालन कर सके।
आपको बता दें की विधानसभा बैकडोर भर्तियों में धांधलेबाजी की खबर आने के बाद विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को निलंबित कर दिया गया था।
विधानसभा अध्यक्षा ऋतू खंडूरी ने बताया कि बीते दिनों हुए तमाम प्रकरणों को लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बातचीत की है।
