हरिद्वार – श्यामपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवारों से दुर्लभ प्रजाति के 16 कछुओं को बरामद किया है।
श्यामपुर थाना पुलिस आज सुबह बाहर पीली पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान चिड़ियापुर से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देख कर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया मगर दोनों मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल छोड़ घने जंगलों में घुस गए। पुलिस ने दोनों युवकों की मोटरसाइकिल की जब चेकिंग की तो उसमें एक कट्टे के भीतर दुर्लभ प्रजाति के 16 कछुए बरामद किए।
पुलिस महकमे द्वारा तत्काल इसकी सूचना हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने इन कछुओं को अपने कब्जे में ले लिया है। वही जल्दी अब इनका परीक्षण कर इनको जंगल में रिलीज किया जाएगा। पंचायत चुनाव के मद्देनज़र अवैध शराब को लेकर पिली पुल के पास चैकिंग की जा रही थी उसी दौरान दो मोटर साइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगे, पुलिस ने पीछा किया दोनों मोटर साइकिल सवार मोटर साइकिल छोड़ जंगल मे भाग गए, मोटर साइकिल के आधार पर दोनों तस्करो की तलाश की जा रही है। सुबह पुलिस द्वारा कछुओं की बरामदगी की सूचना दी गयी थी, इन कछुओं को अपने कब्जे में ले कर इनका परीक्षण करवाया जाएगा, वहीँ इन कछुओं को तस्करी कर ले जा रहे दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



