Homeराज्यउत्तराखण्डडेंगू के डंक से बचने के लिए नगर निगम चलाएगा बृहद अभियान।

डेंगू के डंक से बचने के लिए नगर निगम चलाएगा बृहद अभियान।

देहरादून – उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में जहां डेंगू मरीजों की संख्या 13 हुई तो वही अब यह संख्या प्रदेश भर में तीन सौ के पार हो चुकी है। गौरतलब है कि हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी के साथ नैनीताल में भी सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।

वही डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम देहरादून द्वारा इसे एक बड़े अभियान के तौर पर लिया जा रहा है, नगर के मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सभी वार्ड में सफाई अभियान बृहद रूप में चलाया जा रहा है, साथ ही फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से स्थानीय जनता से भी अपील कि जा रही है कि वे भी इस भयावा स्थिति में नगर निगम का सहयोग करें। साथ ही मेयर ने कहा कि समय समय पर अधिकारियों के साथ बैठक भी की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments