Homeराज्यउत्तराखण्डटपकेश्वर महादेव की दून में निकली शोभा यात्रा, हेलीकाप्टर के माध्यम से...

टपकेश्वर महादेव की दून में निकली शोभा यात्रा, हेलीकाप्टर के माध्यम से हुई पुष्प वर्षा।

देहरादून – देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव नगर भ्रमण पर निकले हैँ। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पहली बार भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली जा रही है।

सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकलने वाली शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी।

सहारनपुर रोड स्तिथ शिवाजी धर्मशाला में शोभा यात्रा निकलने से पहले सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक खजानदास, देहरादून के मेयर, डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहे।

आपको बता दें की इस बार इस शोभा यात्रा की खास बात ये रहेगी कि शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। पुष्प वर्षा के लिए तीन बार हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।

सहारनपुर चौक, घंटाघर और टपकेश्वर महादेव मंदिर पर फूलों की वर्षा होगी। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट प्राइवेट हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा करवा रहा है।

वहीं मंदिर के मुख्य पुजारी भरत गिरी महाराज नें कहा की यह हिंदू धर्म विशेषकर शिव भक्तों के लिए गौरव की बात है कि आसमान से शोभायात्रा और टपकेश्वर महाराज पर सावन मास के समापन के उपलक्ष्य में फूलों की वर्षा होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular