उधम सिंह नगर/जसपुर – पूरे देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके चलते आज जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में पहली बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुँचे।
जंहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मपुर बॉर्डर पर पहुँचकर उनका जोरदार स्वागत किया और रैली निकालते हुए जसपुर स्थित स्वागत मंडप पहुचे। जंहा कार्यकर्ताओ ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
वंही प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व सांसद बलराज पासी भाजपा जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर, प्रदेश महामंत्री मनोज पाल पूर्व विधायक जसपुर शेलेन्द्र मोहन सिंघल मौजूद रहे। वंही प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जसपूर की जनता से आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए प्रत्येक घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।
वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि जसपुर तराई का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है और 15 अगस्त के उपलक्ष में तय किया गया है कि प्रत्येक परिवार में तिरंगा फहराया जाएगा।
उसी कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओ का उत्साह बढ़ाने के लिए आज जसपुर आया गया है और आज जनता से भी आह्वान किया जाएगा कि प्रत्येक घर तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने कहा कि सबका सहयोग लेकर ऐसा वातावरण बनाया जाए कि हर परिवार में तिरंगा लगे और एक अच्छा राष्ट्रवादी माहौल देश का बने।
Check huge sorts of rubbers. Tools grant sure joy. Catch [url=https://nfj.org.uk/]gay twink porn[/url] today. Pick each way easy.