मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिर दिया देहरादून वासियों को इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा।

देहरादून – राजधानी देहरादून में नगर निगम द्वारा  आयोजित हरेला पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जहां मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही इलेक्ट्रिक बस में सफर भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हरेला पर पूरे 1 माह तक मनाया जा रहा है।

सीएम बताया की इस पर्व पर राज्य में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। साथ उन्होंने कहा कि देहरादून को ग्रीन सिटी और क्लीन सिटी बनाने की ओर सरकार लगातार काम कर रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से राजधानी देहरादून में प्रदूषण का स्तर कम होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here