उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज उपजिलाधिकारी तुषार सैनी और तहसीलदार जगमोहन ने हरेला के पावन पर्व पर उपजिलाधकारी आवास परिसर में वृक्षारोपण किया।
साथ ही उपजिलाधिकारी तुसार सैनी ने हरेला पर्व की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
वही उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, वृक्ष हमें ऑक्सीजन देने का काम करते हैं ऑक्सीजन के बिना मनुष्य जिंदगी नहीं जी पाएगा।
वहीं उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने सभी क्षेत्रवासियों से वृक्षारोपण करने की अपील की।