पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिले के काण्डे किरौली के पास जाख रावत में देहरादून से डीडीहाट जा रही रोडवेज बस की स्टिंग फेल होने से एक दुकान में जा टकराई।

वहां खड़ी एक बाइक और दुकान को नुकसान पहुंचा। आसपास बैठे रहे लोगों की जान बाल-बाल बची।

जिसकी जानकारी बेरीनाग थाना अध्यक्ष हेम तिवारी को मिलते ही घटनास्थल को रवाना हुए।
