Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व आईएएस आराधना जौहरी ने राज्यपाल से की मुलाकात।

पूर्व आईएएस आराधना जौहरी ने राज्यपाल से की मुलाकात।

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में आराधना जौहरी ने मुलाकात की।

आराधना जौहरी पूर्व आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश के अलावा केंद्र में अपनी सेवाएं दी हैं। इस दौरान उन्होने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तके “BEYOND THE MISTY VEIL: Temple Tales of Uttarakhand” भेंट की। इस पुस्तक में उनके द्वारा उत्तराखण्ड के अद्वितीय मंदिरों एवं उनके इतिहास के बारे में लिखा गया है।

राज्यपाल ने पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और देवभूमि के मंदिरों के बारे में इतने विस्तार से लिखने और उनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाना बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में उत्तराखण्ड के लगभग प्रत्येक मंदिर की विस्तृत जानकारी दी गयी है इसे प्रत्येक उत्तराखंडी को पढाना चाहिए। इससे हमें अपने आत्म मूल्य के साथ-साथ उत्तराखण्ड की धरोहर, इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular