हरिद्वार/पिरान कलियर – पिरान कलियर से कांग्रेसी विधायक हाजी फुरकान अहमद ने विधानसभा सत्र से लौटकर वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा स्त्र में प्रश्नकाल के दौरान हमारे नेता प्रतिपक्ष और सभी कांग्रेसी विधायकों ने जितने भी प्रश्न लगाएं या जितने भी मुद्दे उठाए सरकार ने उनका कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मैंने पिरान कलियर में क्षतिग्रस्त पुल का कई बार मुद्दा उठाया प्रश्न लगाए परंतु सरकार ने कोई भी जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सरकार के द्वारा जान बूझ कर लटकाए गए हैं और नियम 58 के तहत उन्होंने सवाल लगाया परंतु सरकार ने कोई भी संतोषजनक जवाब हमें नहीं दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार में पंचायत चुनाव ना होने के कारण विकास कार्य रुका हुआ है और सरकार ने विधानसभा चुनाव में हार के डर से जानबूझकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लटकाए है। अभी भी सरकार ना तो प्रशासक नियुक्त कर रही है और ना ही चुनाव करा रही है जो कि एक गंभीर विषय है।



