हल्द्वानी – महिला बाल सशक्तिकरण, खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा है की मानसून और आपदा के दिनों में पहाड़ी इलाकों में राशन भेजना एक चुनौतीपूर्ण काम है। जिसको देखते हुए पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में राशन भेजने का काम किया जा रहा है।
रेखा आर्य ने कहा कि मानसून और आपदा जैसे हालातों में यह सरकार के लिए बेहद चुनौती भरा काम है। उन्होंने कहा कि मानसून और आपदा के हालात में राशन की व्यवस्था को लेकर जल्दी एक समीक्षा बैठक की जाएगी, जिसमें राशन डीलरों की राय ली जाएगी। जिसमे की राशन डीलर कितने महीने का राशन एडवांस में रखना चाहते हैं। मानसून या आपदा जैसे हालात में राशन डीलर इस प्रक्रिया को अपनाना चाहेंगे, वही फैसला जनहित में लिया जाएगा। जिससे पहाड़ों में राशन पहुंचाने की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।