Homeराज्यउत्तराखण्डहथियारबंद बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक में की लूटपाट।

हथियारबंद बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक में की लूटपाट।

उधम सिंह नगर – मुरादाबाद रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने क्षेत्रभर में सनसनी फैला दी है।

लाखों रुपये.की लूट की सूचना मिलते ही एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। मौका-ए-वारदात का बारीकी से मुआयना करने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। मुरादाबाद रोड पर डिजाइन सेन्टर से कुछ दूर पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। रोजाना की तरह बैंक कर्मी अपने कार्य में जुटे थे कि सायं करीब चार बजे तीन युवक बैंक में दाखिल हुए हथियारों की नोंक पर बैंक कर्मियों को कवर कर पांच-सात लाख रुपये लूट ले गए। बैंक शाखा में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से क्षेत्रभर में सनसनी फैल गई।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की। वहीं, एसएसपी मंजूनाथ टीसी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक युवक करीब घंटे भर तक बैंक में रेकी करता रहा। इसके बाद सिर पर कपड़ा बांधे दो युवक बैंक में घुसे और तीनों ने मिलकर हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दे डाला। एसएसपी के मुताबिक आठ लाख रुपये लूटे जाने का अनुमान है। मामले में केस दर्ज करने के साथ ही टीमें गठित कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है। इधर, बताया जा रहा है कि तमाम हिदायतों के बाद भी बैंक में सुरक्षा मानक पूर्ण नहीं हैं। सीसीटीवी कैमरे भी गुणवत्ता युक्त नहीं हैं। बहरहाल, आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular