Homeराज्यउत्तराखण्डगैरसैंण में बजट सत्र आहूत ना किया जाना महापाप, कांग्रेस विधानसभा सत्र...

गैरसैंण में बजट सत्र आहूत ना किया जाना महापाप, कांग्रेस विधानसभा सत्र में लाएगी निंदा प्रस्ताव।

देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मसूरी में रोटरी क्लब के सहयोग से 10वां कुलदीप राज सहानी रक्त दान शिविर में बतौर मुख्यअतिथि पहुचे। उन्होने रक्तदाता को शुभकामनाये देते हुए कहा कि रक्तदानरना सबसे बडा दान है।

वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि चंपावत उपचुनाव कांग्रेस भारी मतों से जीतने जा रही है, कांग्रेस चंपावत उपचनाव मजबूती से लड़ रही हैं और यह जीत कांग्रेस की जीत का नहीं है लोकतंत्र की जीत का है। भाजपा को एक चपत तो लगनी चाहिए और अगर चंपावत उपचुनाव में भाजपा को चपत नहीं लगी तो इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को उठाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज एक और पाप कर दिया है, जो बजट सत्र गैरसैंण में होना था वह अब देहरादून में होने जा रहा है। उन्होंने इसको विधानसभा की अवमानना बताया है। उन्होंने कहा कि वह अपने विधायक दल के नेता और विधायकों से आग्रह करेंगे विधानसभा में भाजपा सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाये। उन्होंने कहा कि भाजपा चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को कमजोर बता रही है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मां दुर्गा के समान है। उन्होंने कहा कि महिला कभी भीमसेन नहीं होती है परंतु महिला का आत्म बल उसको दुर्गा का रूप देता है और चंपावत की प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी भी भाजपा रूपी अलोकतांत्रिक शक्ति के लिए दुर्गा के समान है। उन्होंने मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर इस को निराशा के 8 साल बताया। उन्होने कहा किं जिस तरीके से 8 साल में लोकतंत्र और संसदीय परंपराओं को समाप्त किया जा रहा है। भारत ने आजादी की लड़ाई लड कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को खडा किया था, जिसको मोदी सरकार समय-समय पर नष्ट करने का काम कर रही है जो चिंता का विषय है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular