Homeराज्यउत्तराखण्डतीन बेटियां होने के कारण पत्नी ने पति पर लगाया हत्या के...

तीन बेटियां होने के कारण पत्नी ने पति पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप।

हरिद्वार – रुड़की निवासी महिला मोनिका गोस्वामी ने पति पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व रुड़की निवासी अनुभव उर्फ रिंकू के साथ हुई थी। परंतु उसे बेटी पैदा होने के कारण ससुराल द्वारा आए दिन परेशान किया जाता था। पीड़ित महिला का कहना है कि उसे तीसरी बेटी होने के बाद उसके पति और ससुराल वालों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया।

इस संबंध में उसने गंगनहर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया और 307 में उसका मुकदमा दर्ज भी कर लिया गया। परंतु अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पीड़ित महिला का कहना है कि उसे कई बार जान से मारने का प्रयास किया गया और एक बार उसे जलाने का प्रयास भी किया गया। वही महिला मोनिका गोस्वामी ने कहा कि जांचकर्ता पुलिस अधिकारी भी उल्टा उसी को धमकाता है। और उनके प्रभाव में आकर उनके ऊपर भी फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित महिला की मां का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज अपनी इकलौती बेटी की शादी में दिया था। परंतु ससुराल पक्ष के लोग लालची किस्म के हैं और उनके ऊपर मकान बनाकर देने का दबाव बना रहे हैं।

इस संबंध में ए०एस०पी रुड़की रेखा यादव ने कहा कि दोनों तरफ से क्रॉस एफ०आई०आर दर्ज कराई गई है। फिलहाल जांच चल रही है और जो भी तथ्य जांच में पाए जाएंगे उसी के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular