Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस ने राज्य सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया...

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप।

देहरादून – चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस संबंध में कांग्रेस ने तीन से चार बार निर्वाचन आयोग को भी ज्ञापन सौंप मामले की शिकायत की लेकिन अभी तक आयोग की ओर से कोई कार्रवाई ना किए जाने से कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ आरपी रतूड़ी का कहना है कि सरकार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है, कई बार कांग्रेस ने इस संबंध में चुनाव आयोग को ज्ञापन भी दिया लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे साफ है कि निर्वाचन आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है। प्रवक्ता ने यह भी साफ किया कि यदि चुनाव आयोग का यही रवैया रहा तो कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा भी खट खटायेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular