Homeराज्यउत्तराखण्डस्वास्थ्य मंत्री का दावा चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर...

स्वास्थ्य मंत्री का दावा चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर इंतजाम।

देहरादून – उत्तराखंड चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के हालात ठीक ना होने की वजह से हर रोज तीर्थयात्री दम तोड़ रहे हैं। अब तक तकरीबन 28 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री है दावा कर रहे हैं कि उन्होंने चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर इंतजाम किए हैं, लेकिन मुख्य सचिव एसएस संधू की माने तो उनका कहना है कि प्रदेश में कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर की कमी है।
चार धाम यात्रा में सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खुलने के बाद अब के दावे किए जा रहे हैं कि सभी यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग ने चार धाम यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पहले से ही कर ली थी। लेकिन मंत्री जी के दावों के बावजूद  चार धाम यात्रा में हर रोज तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो रही है। वहीं अगर घोड़े-खच्चर की बात की जाए तो 25 से ज्यादा घोड़े  और खच्चरों की भी मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि चार धाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं।
धन सिंह रावत का कहना है कि चार धाम यात्रा के लिए 124-108 एंबुलेंस की व्यवस्था पहले ही कर दी गई थी। इसके साथ ही अलग से एडवांस एंबुलेंस सेवा भी लगाई गई है। वहीं उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए डेढ़ सौ से ज्यादा डॉक्टरों की अलग से तैनाती भी की गई है। धन सिंह रावत ने दावा किया कि केदारनाथ और यमुनोत्री के पैदल मार्गों पर हर 500 मीटर की दूरी पर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी। धन सिंह रावत को केदारनाथ में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है और एक-दो दिन के अंदर धन सिंह रावत केदारनाथ की व्यवस्थाओं की रिव्यू बैठक रुद्रप्रयाग में करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular