
देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के द्वारा राजभवन में श्री अखंड पाठ करवाया जा रहा है…12 अप्रैल से 14 अप्रैल वैसाखी तक देवभूमि उत्तराखंड तथा प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि तथा खुशहाली के यह पाठ करवाया जा रहा है…आपको बता दें कि राजभवन में इस पावन अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के आमंत्रण पर गुरु गोबिंद सिंह जी के पंज प्यारे या पांच प्यारो के वंशज भी इस पावन श्री अखंड पाठ में राजभवन में उपस्थित है… पंज प्यारों में भाई दया सिंह के वंशज बाबा नौनिहाल सिंह तथा भाई धर्म सिंह के वंशज गुरुप्रीत सिंह इस पवित्र आयोजन में सम्मिलित है… बताते चलें कि बैसाखी के दिन श्री अखंड पाठ के समापन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा राज्य के विशिष्ट गणमान्य सहित अन्य भी इसमे सम्मिलित होंगे…




