
डोईवाला- देहरादून से ऋषिकेश मार्ग पर सरकार अब फोर लाइन सड़क निकालने का काम कर रही है…आपको बता दें कि आए दिन जाम से लोग प्रभावित रहते हैं…और यह मार्ग देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का मुख्य मार्ग है, जहां आए दिन वीआईपी आते रहते हैं…मगर भानियावाला में लगा हुआ जाम उनको बहुत परेशान कर देता है…लेकिन अब उन्हें इस परेशानी से निजात मिल सकेगी…बता दें कि सरकार अब इस जाम से छुटकारा दिलाने के लिए फोर लाइन सड़क निकालने का काम कर रही है, जिससे कि भानियावाला का बाजार पूरा टूट जाएगा…जिसको लेकर भानियावाला के प्रभावित होने वाले व्यापारियों ने पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र के विधायक बृजभूषण गैरोला के साथ एनएचएआई के अधिकारियों से मुलाकात की है…जिसके दौरान विधायक ने अधिकारियों से कहा व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर सड़क का चौड़ीकरण किया जाए…साथ ही एनएचएआई के अधिकारी बोले भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार हीं सड़क का निर्माण किया जाएगा…जिसके बाद भानियावाला फ्लाई ओवर से लेकर ऋषिकेश तक फोर लेन सड़क निर्माण होगा…जिसमें 35 मीटर जमीन का अधिकरण होगा…



