
रामनगर- उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिमी में बाघ का शव मिलने से लोगों में हडकंप मच गया…दरअसल, रिजर्व फॉरेस्ट के अमपोखरा रेंज के अंतर्गत देर रात वन प्रभाग तराई पश्चिमी की गस्तीय टीम शिवनाथपुर पश्चिमी एन1 बीट में जंगल में गश्त कर रही थी, वही गस्तीय टीम को किसी सड़े हुए जानवर की मरे हुए की बदबू आई… जिसके बाद गस्तीय टीम ने छानबीन की, और छानबीन पर उन्होंने शिवनाथपुर के पास एक मरे हुए बाघ का शव पड़ा हुआ देखा…इस घटना की जानकारी उन्होंने तुरंत ही वन प्रभाग तराई पश्चिमी के उच्च अधिकारियों को दी…जिसके बाद आज मौके पर वन प्रभाग तराई पश्चिमी के डीएफओ बलवंत सिंह शाही, रेंज अधिकारी विपिन डिमरी मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और मुआयना किया… साथ ही आज बाघ के शव को एनटीसीए की गाइडलाइन के अनुसार रामनगर कार्यशाला में लाया गया है…जहां वरिष्ठ पशु चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है…