
हरिद्वार- चेत्र नवरात्री में भक्तों की भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा है…आज नवरात्री का चौथा दिन है…और ये दिन मां दुर्गा के चौथे सवरूप माँ कुष्मांडा को समर्पित होता है…आपको बता दें कि मां दुर्गा का यह रूप शक्ति को प्रदर्शित करता है…धर्मनगरी हरिद्वार में मां के चौथे नवरात्रि पर सभी भक्तों मां कुष्मांडा देवी की पुजा कर रहे है…बता दें कि कुष्मांडा माता को आदिशक्ति और आदिस्वरूपा के नाम से भी जाना जाता है…और शास्त्रों के मुताबिक अपनी मंद मुस्कान से ‘अण्ड’ यानी ‘ब्रह्मांड’ की उत्पत्ति करने के कारण मां दुर्गा को कुष्मांडा कहा गया…