
देहरादून- स्मार्ट सिटी के नाम पर हो रहा देहरादून की सड़कों का चौड़ीकरण आवागमन की सुगमता के लिए नहीं बल्कि एमडीडीए की जेब भरने के लिए हो रहा है…यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आधी सड़क को पार्किंग बना दिया गया है…जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है…और इससे एमडीडीए करोड़ों रुपए कमा रहा है…इसको लेकर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं कांग्रेस का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हजारों करोड रुपए खर्च हो गए लेकिन आम जनता को फिर भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है…दून की सड़कों का चौड़ीकरण इसलिए हुवा क्योंकि की लोगों को जाम से दो चार न होना पड़े… लेकिन एमडीडीए ने आधी सड़क को पार्किंग बना दिया.. घंटाघर से दिलाराम चौक तक सड़को का यही हाल है…