
हरिद्वार- लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के लोगों ने सेक्टर 3 भेल चौक पर महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर डबल इंजन की भाजपा सरकार को जमकर कोसा…कांग्रेस नेता राजबीर चौहान ने कहा कि यह किस तरीके के बीजेपी के अच्छे दिन हैं…जो सरकार बनते ही लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया है…बता दें कि कल यानी 1 अप्रैल से दवाइयां, बिजली, पानी, के साथ टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी होने जा रही है… जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करके किया… खासकर महिलाओं में इसका ज्यादा गुस्सा है…