
देहरादून- होली के पावन पर्व पर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने शुभकामनाएं और बधाई दी है…साथ कहा कि आप सभी से यह आग्रह है कि रंगों के इस त्यौहार होली को शान्तिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाएं… होली में नशे का सेवन न करें, बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन न चलाऐं, ट्रिपल राईडिंग न करें, शराब पीकर हुड़दंग न मचाएं…बिना सहमति के किसी पर जबरदस्ती रंग लगाकर उसे दुखी एवं तनाव उत्पन्न न करें…अपनी होली मनाने में दूसरों की होली खराब न करें…कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में हमारा सहयोग करें…सब मिलकर पूरी उमंग और भाईचारे के साथ होली मनायें…



