
देहरादून- शीर्ष नेतृत्व को जीत की बधाई देने दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड के सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की…जिसके बाद सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में वापस लौट गए है…देहरादून पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने बताया कि 4 राज्य में हुई भाजपा की जीत को लेकर सिर्फ नेतृत्व को बधाई दी है…उन्होंने कहा जी उत्तराखण्ड में भी भाजपा को दो तिहाई बहुमत को लेकर भी आलाकमान से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया…साथ सीएम के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि संभावित तौर पर 19 या 20 मार्च को नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक उत्तराखंड पहुंचेंगे…जिसके बाद विधानमंडल दल की बैठक बुलाई जाएगी…उन्होंने कहा इस बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे की तस्वीर भी साफ हो जाएगी…




Read More: Audio Bible on One CD-Rom