
देहरादून- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद पर बयान दिया है…उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रसंग को अपनी ओर से यहीं समाप्त करना चाहते हैं…जिसको लेकर उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें उन्हें केवल मुस्लिम परस्त सिद्ध करना चाहती हैं…इसके मद्देनज़र अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने इस बार चुनाव जीतने के लिए व्यूह रचना की थी, लेकिन कुछ ताकतों ने इसे मुस्लिम अस्त्र चलाकर फेल कर दिया…उन ताकतों को पता चल गया था कि बिना कोई मुस्लिम अस्त्र खोजे बिना उनकी नैया पार नहीं हो सकती है, इसलिए मुस्लिम अस्त्र उन्हीं का गढ़ा हुआ है…इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवा दी है…



