
देहरादून- उत्तराखंड में भले ही आम आदमी पार्टी का एक भी प्रत्याशी अपनी जमानत ना बचा पाया हो लेकिन प्रदेश कार्यालय में आज होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया… इसको लेकर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जो जनता ने जनादेश दिया है… वह सिर माथे पर है लेकिन पार्टी राज्य में क्यों हारी इसको लेकर फीडबैक लिया जा रहा है… और मंथन किया जाएगा इस दौरान होली मिलन कार्यक्रम में कई और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी मौजूद रहे…



