
देहरादून- स्व. सीडीएस विपिन रावत के जन्मदिवस पर दून विवि में सीमांत सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई…पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जो देश अपने वीरोंं को भूल जाते हैं वो नष्ट हो जाते हैं… जनरल रावत जनता के जनरल थे, हर्षिल के पास सीमांत गांंव जादो मेंं फिर लोगोंं को बसाने को लेकर उनसे बात हुई थी… वो सहमत थे वो काम आगे बढ़ रहा है… हमने रैबार कार्यक्रम में प्रदेश के सीमांंत के लिए काफी कुछ किया, जिसमें जनरल रावत का अहम योगदान था, देश भूगोल नहींं कल्चर से बनता…उन्होंने कहा कि भारत- चीन युद्ध में हमने अपनी जमीन खोई। लेकिन डोकलाम में देश ने जनरल बिपिन रावत का पराक्रम देखा…



