
लालकुआं- नई पेंशन को लागू किये जाने को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्यों ने आल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया गया…ज्सिके दौरान लालकुआँ, हल्द्वानी, काठगोदाम के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से नई पेंशन स्कीम के विरोध में और पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया…आपको बता दें कि विरोध प्रदर्शन में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया…साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नई पेंशन लागू होने से रेलवे कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद कम पैसा दिया जायेगा जबकि पुरानी पेंशन में ऐसा नही है…