
देहरादून- प्रदेश में हुई कांग्रेस की करारी हार को लेकर पार्टी समीक्षा करेगी…इसको लेकर प्रवक्ता ने बड़ा बयान दिया है…प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने कहा की पार्टी केवल उन लोगों के साथ समीक्षा ना करें जिन लोगों को टिकट दिया है…बल्कि हर एक कार्यकर्ता को भी इस समीक्षा में शामिल किया जाय…उन्होंने कहा कि जो लोग हारे हैं उनके साथ आत्ममंथन नहीं होता है बल्कि जिन नेता और कार्यकर्ताओं ने जमीन पर रहते हुए कार्य किया है पार्टी के लिए हर प्लेटफार्म पर लड़ाई की है उनके साथ आत्ममंथन करने की आवश्यकता है…साथ ही उन्होंने कहा की संगठन के साथ भी आत्ममंथन करने की जरूरत है…जो गलतियां हुई है उनको सुधारने की आवश्यकता है….