
देहरादून- उत्तराखंड में जनता ने बीजेपी को दो तिहाई बहुमत तो दिया…लेकिन जिनके चेहरे पर चुनाव लड़ा जा रहा था, उनको जनता ने हरा दिया…इसको लेकर अब बीजेपी के भीतर मुख्यमंत्री बनने की कश्मकश जारी हो गई है…इस लिस्ट में कई नेता शामिल हैं…जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी रेस में दिखाई दे रहे हैं…डोईवाला से पहली बार विधानसभा पहुंचे बृज भूषण गैरोला ने बड़ा बयान दिया है…उन्होंने कहा कि यदि त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं…आपको बता दें कि बृज भूषण गैरोला को टिकट दिलाने से लेकर जिताने तक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अहम भूमिका रही है…