
एंकर- उत्तराखंड में कोरोना महामारी को लेकर अब राहत देखने को मिल रही है…दरअसल, राज्य में कोरोना मामलों में अब गिरावट दर्ज की जाने लगी है…आपको बता दें कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में 48 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं…राहत वाली बात रही की इनमे से किसी भी कोरोना मरीज़ की मौत नहीं हुई हुई…साथ ही आपको यह भी बताते चले की कोरोना के 279 मरीज़ ठीक हुए हैं, जबकि 533 संक्रमित मरीजों का इलाज अभी जारी है…