
अल्मोड़ा- जिला अल्मोड़ा के रानीखेत में नगर की पेयजल व्यवस्था का अभी तक कोई संधान नहिहो सका है…जिसको लेकर वहां के स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है…आपको बता दें कि भारी बर्फबारी के बाद से रानीखेत नगर में पेयजल संकट बना हुआ है…और रानीखेत में पानी की आपूर्ति देवीढुंगा पेयजल योजना से होती है, वहां भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है…जिसके बाद ठंडा इलाका होने के कारण् बर्फ अभी तक नहीं पिघली है, जिसके चलते बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं… जिन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है…बट्टे चलें कि नलों में पानी नहीं आने के कारण लोग परेशान होकर रह गए हैं…इसके अलावा भारी बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर बिजली की लाइनों के ऊपर विशालकाय वृक्ष गिर गए हैं…जिसके बाद पंपिंग नहीं हो पा रही है… नगर को पेयजल उपलब्ध कराने वाली छावनी परिषद की देवीढुंगा पंपिंग योजना को विद्युत आपूर्ति करने वाली लाइनों में भी कई पेड़ गिरने से पंप हाउस तक बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई…इस मुसीबत में लोगों को पानी के इंतजाम के लिए दूर दराज के स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है…