
देहरादून- राज्य में कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं…ऐसे में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने का खेल लगातार जारी है…आपको बता दें कि कांग्रेस में अब दो पूर्व विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है…बताते चलें कि इससे भी 10 से अधिक प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है…इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी की माने तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की अनुशंसा पर पूर्व विधायक तसलीम अहमद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है…और तसलीम पार्टी से बगावत कर लक्सर से पार्टी प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं…जबकि 2017 के चुनाव में वह कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी थे…