Homeराज्यउत्तराखण्डरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अल्मोड़ा में किया जनसभा संबोधित, कांग्रेस पर...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अल्मोड़ा में किया जनसभा संबोधित, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप…

अल्मोड़ा – जिला अल्मोड़ा के गंगोलीहाट पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह…वहां पहुंचकर उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया…जिसके दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कुछ बातें कही…उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश और प्रदेश को लूटने का काम किया है…साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बनाया और विशेष राज्य का दर्जा दिया… आज मोदी सरकार राज्य को विकसित करने के लिए काम कर रही है…और भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर इसका विकास किया है…इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं किया है जबकि भाजपा पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री का चेहरा बना चुकी है…और कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है कि पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए… यह भाजपा का अंदरूनी मामला है, हम तीन मुख्यमंत्री बनाएं या 10, इससे कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं होना चाहिए…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular