
चमोली- जिला चमोली स्थित मंडल घाटी के सगर गांव निवासी सेना के जवान गजेंद्र सिंह नेगी की ह्दय गति रुकने से मौत हो गई है…आपको बता दें कि आज यानी बुधवार को सेना के जवान उनके पार्थिव शरीर को लेकर सगर गांव पहुंचे… शहीद सैनिक का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो गांव का माहौल गमगीन हो गया… बताते चलें कि शहीद गजेंद्र सिंह, उम्र 52 वर्ष के पिता दयाल सिंह नेगी की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है…और शहीद गजेंद्र सिंह मिजाज़ से बेहद मिलनसार और हंसमुख थे… करीब एक घंटे तक अंतिम दर्शनों के बाद पार्थिव शरीर का पैतृक घाट पर अंतिम संस्कार किया गया…जिसके दौरान शहीद की इस अंतिम यात्रा में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा…
