
देहरादून- देवभूमि में प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इस साल तीन मई से शुरू होने जा रही है…और अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी…वहीं, एक मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी…जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि आठ मई तय हो चुकी है…बताते चलें कि वर्तमान में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के शीतकालीन प्रवास स्थलों पर श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं…जिसमे से 14 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं…इस मामले पर उत्तराखंड चारधाम बदरी केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड के चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवासों में पूजा-अर्चना चल रही है…और आगामी मई से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी…