
हल्द्वानी- किच्छा के साधारण परिवार के प्रतिभाशाली युवा शिवम रावत ने 2022 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की खिताब अपने नाम की…आपको बता दें कि उत्तराखंड से यह पुरस्कार पाने वाले वह एकमात्र युवा हैं… शिवम को एक लाख रुपये का यह पुरस्कार नवाचार (इनोवेशन) वर्ग में दिया गया है…बताते चलें कि सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मीटिंग में उत्तरांचल कालोनी निवासी सुभाष सिंह रावत और दिव्या रावत के होनहार बेटे शिवम रावत को पुरस्कार से नवाजा… उन्होंने शिवम की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया… मूल रूप से चमोली जिले के सिमली अंतर्गत गांव सैनू निवासी 18 साल के शिवम इन दिनों दक्षिण कोरिया में स्कालरशिप पर बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं…और उनकी शिक्षा का खर्च भारत सरकार उठा रही है…